लद्दाख में हेमिस महोत्सव का शानदार आयोजन
हेमिस महोत्सव लद्दाख का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध धार्मिक उत्सव है, जो गुरु पद्मसंभव की जयंती (हर साल जून या जुलाई ) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह लद्दाख क
हेमिस महोत्सव लद्दाख का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध धार्मिक उत्सव है, जो गुरु पद्मसंभव की जयंती (हर साल जून या जुलाई ) के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह लद्दाख के सबसे बड़े बौद्ध मठ, हेमिस गोम्पा में आयोजित होता है। इस दौरान लामाओं द्वारा पारंपरिक 'छम नृत्य' (मुखौटा नृत्य) किया जाता है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। बौद्ध भिक्षु रंग-बिरंगे रेशमी वस्त्र और डरावने मुखौटे पहनकर विशेष पारंपरिक नृत्य करते हैं।