कश्मीर में खीर भवानी महोत्सव की धूम
खीर भवानी मेला कश्मीरी पंडित समुदाय का सबसे पवित्र , बड़ा और महत्वपूर्ण वार्षिक धार्मिक तथा सांस्कृतिक उत्सव है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले के तुलमुला गाँव म
खीर भवानी मेला कश्मीरी पंडित समुदाय का सबसे पवित्र , बड़ा और महत्वपूर्ण वार्षिक धार्मिक तथा सांस्कृतिक उत्सव है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल ज़िले के तुलमुला गाँव में स्थित माता राग्य देवी (खीर भवानी) के इस मंदिर में, विस्थापन के बाद भी देश-विदेश में बसे कश्मीरी पंडित अपनी जड़ों और संस्कृति से जुड़ने के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही अनंतनाग में पंजथ नाग महोत्सव जल संरक्षण और आस्था का अनूठा संगम है। मंदिर परिसर में स्थित जलकुंड का विशेष महत्व है, जिसके पानी का रंग समय-समय पर बदलता है और इसे श्रद्धालुओं द्वारा शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़ा जाता है।